x

Login


Refresh
Forgot Password?

New to Parikshacorner.com?
Register Here


Current Affairs: 28-29 Sep 25

29 September 2025: Current Affairs notes 


1. अंडमान बेसिन में प्राकृतिक गैस की खोज
•पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने अंडमान बेसिन में प्राकृतिक गैस की खोज की घोषणा की।
•इसमें 99% मीथेन (Methane) की मात्रा पाई गई है।
•यह खोज भारत की ऊर्जा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देगी।
•खोज से देश की गैस आयात निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी।

2. हिमाचल प्रदेश की ‘शिवालिक’ को UNESCO विश्व जीवमंडल आरक्षित नेटवर्क में शामिल
•हिमाचल प्रदेश के शिवालिक पर्वतीय क्षेत्र को UNESCO विश्व जीवमंडल (World Biosphere Reserve) नेटवर्क में जोड़ा गया।
•भारत में अब तक कुल 13 स्थल इस नेटवर्क में शामिल हो चुके हैं।
•यह क्षेत्र जैव विविधता संरक्षण और पारिस्थितिकी संतुलन के लिए महत्वपूर्ण है।
•इससे हिमाचल की वैश्विक पहचान और इको-टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा।

3. भारत में बाल विवाह की दर में कमी
•‘जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन’ (Just Rights for Children) की रिपोर्ट के अनुसार भारत में बाल विवाह में बड़ी गिरावट दर्ज हुई।
•लड़कियों में बाल विवाह की दर 69% कम हुई।
•लड़कों में बाल विवाह की दर 72% कम हुई।
•सरकार की जागरूकता योजनाएँ और कड़े कानून इसका मुख्य कारण हैं।

4. भारत के अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटारमणि का कार्यकाल बढ़ा
•वरिष्ठ अधिवक्ता आर. वेंकटारमणि को भारत के अटॉdर्नी जनरल का दो वर्ष का विस्तार मिला।
•वे 1 अक्टूबर 2022 से इस पद पर कार्यरत हैं।
•उनका कार्यकाल अब 2026 तक रहेगा।
•अटॉर्नी जनरल भारत सरकार का सर्वोच्च विधिक सलाहकार होता है।

5. बिहार के ‘गोकुल जलाशय’ और ‘उदयपुर झील’ को रामसर साइट में शामिल
•बिहार के गोकुल जलाशय और उदयपुर झील को नई रामसर साइट्स के रूप में मान्यता मिली।
•भारत में कुल रामसर साइट्स की संख्या अब 93 हो गई है।
•रामसर साइट्स अंतर्राष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमियाँ होती हैं।
•इनका संरक्षण पारिस्थितिकी और जैव विविधता के लिए आवश्यक है।

6. कर्नाटक का बीदर जिला ‘जल शक्ति अभियान’ में पुरस्कृत
•कर्नाटक के बीदर जिले ने जल शक्ति अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण और प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य किया।
•जिले को ‘जन भागीदारी पुरस्कार’ (Jan Bhagidari Award) प्रदान किया गया।
•यह पुरस्कार पानी के संरक्षण में सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करता है।
•बीदर जिले ने वर्षा जल संचयन और भूजल पुनर्भरण में सफलता पाई।

7. FSSAI ने FoSCoS पोर्टल पर आयुर्वेदिक खाद्य उत्पादों के लिए लाइसेंसिंग शुरू की
The Food Safety and Standards Authority of India (FSSAI), under the Ministry of Health and Family Welfare, has officially launched a dedicated licensing and registration window for Ayurveda Aahara products on its Food Safety Compliance System (FoSCoS) portal.
•भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने नई सुविधा शुरू की।
•अब FoSCoS पोर्टल पर आयुर्वेदिक खाद्य उत्पादों के लिए लाइसेंस मिलेगा।
•यह कदम पारंपरिक भारतीय औषधीय खाद्य पदार्थों को बढ़ावा देगा।
•आयुर्वेद आधारित उत्पादों की गुणवत्ता और सुरक्षा मानक सुनिश्चित होंगे।

8. UPI अपनाने वाला 8वाँ देश बना कतर
The 8 countries currently accepting Unified Payments Interface (UPI) are Bhutan, France, Mauritius, Nepal, Singapore, Sri Lanka, United Arab Emirates (UAE), and Qatar. Qatar is the most recent addition, with acceptance expanding beyond Indian expats to include airport duty-free shops and other areas.
•कतर ने भारत की UPI प्रणाली को अपनाया।
•अब कतर 8वाँ देश है जिसने UPI पेमेंट सिस्टम को अपनाया।
•इससे प्रवासी भारतीयों और व्यापारिक लेन-देन को सुविधा होगी।
•यह भारत की डिजिटल पेमेंट शक्ति का वैश्विक विस्तार है।

9. राष्ट्रीय मध्यस्थता सम्मेलन का उद्घाटन
Alternative Dispute Resolution (ADR) involves resolving conflicts outside of traditional court systems, using a neutral third party to facilitate a collaborative process that is often quicker, more cost-effective, and less formal than litigation. 
•मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई ने भुवनेश्वर में द्वितीय राष्ट्रीय मध्यस्थता सम्मेलन का उद्घाटन किया।
•इसका उद्देश्य न्याय प्रणाली में मध्यस्थता की भूमिका को बढ़ावा देना है।
•इससे मुकदमों के बोझ को कम करने में मदद मिलेगी।
•वैकल्पिक विवाद समाधान (ADR) के महत्व को रेखांकित किया गया।

10. 27 सितम्बर – विश्व पर्यटन दिवस 2025
•हर साल 27 सितम्बर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है।
•2025 की थीम थी – “Tourism and Sustainable Transformation”।
•इसका उद्देश्य सतत विकास में पर्यटन की भूमिका को बढ़ावा देना है।
•यह पर्यटन क्षेत्र की वैश्विक महत्ता को दर्शाता है।

11. “Same Heart, Same World” पुस्तक का विमोचन
•केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने केरल के कोल्लम में पुस्तक का विमोचन किया।
•पुस्तक का नाम है – “Same Heart, Same World”।
•यह पुस्तक वैश्विक भाईचारे और समानता पर आधारित है।
•विमोचन से साहित्य और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलेगा।

Current affairs MCQs 
1. हाल ही में अंडमान बेसिन में प्राकृतिक गैस की खोज किस मंत्रालय ने की?
a) कोयला मंत्रालय
b) पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय
c) ऊर्जा मंत्रालय
d) पर्यावरण मंत्रालय
Answer: b

2. अंडमान बेसिन में खोजी गई प्राकृतिक गैस में कितने प्रतिशत मीथेन पाई गई?
a) 85%
b) 90%
c) 99%
d) 100%
Answer: c

3. हिमाचल प्रदेश के किस क्षेत्र को UNESCO विश्व जीवमंडल नेटवर्क में शामिल किया गया?
a) किन्नौर
b) शिवालिक
c) कुल्लू
d) स्पीति
Answer: b

4. भारत में अब तक कुल कितने स्थल UNESCO विश्व जीवमंडल नेटवर्क में शामिल हैं?
a) 11
b) 12
c) 13
d) 14
Answer: c

5. ‘जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन’ की रिपोर्ट के अनुसार भारत में बाल विवाह में कितनी कमी आई है?
a) लड़कियाँ – 69%, लड़के – 72%
b) लड़कियाँ – 72%, लड़के – 69%
c) लड़कियाँ – 60%, लड़के – 70%
d) लड़कियाँ – 50%, लड़के – 65%
Answer: a

6. भारत के अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटारमणि को कितने वर्ष का विस्तार मिला?
a) 1 वर्ष
b) 2 वर्ष
c) 3 वर्ष
d) 5 वर्ष
Answer: b

7. हाल ही में भारत में कुल रामसर साइट्स की संख्या कितनी हो गई है?
a) 90
b) 91
c) 92
d) 93
Answer: d

8. बिहार के किन दो जलाशयों को रामसर साइट्स का दर्जा मिला?
a) उदयपुर झील और गोकुल जलाशय
b) कबीर झील और उदयपुर झील
c) गंगा नदी और सोन नदी
d) कुशेश्वर झील और उदयपुर झील
Answer: a

9. जल शक्ति अभियान में ‘जन भागीदारी पुरस्कार’ किस जिले ने जीता?
a) मैसूरु
b) धारवाड़
c) बीदर
d) बेल्लारी
Answer: c

10. FSSAI ने अपने किस पोर्टल पर आयुर्वेदिक खाद्य उत्पादों के लाइसेंस की सुविधा शुरू की?
a) FoSCoS
b) e-Shram
c) SwasthyaSetu
d) FoodNet
Answer: a

11. हाल ही में UPI को अपनाने वाला 8वाँ देश कौन बना?
a) नेपाल
b) सिंगापुर
c) कतर
d) श्रीलंका
Answer: c