x

Login


Refresh
Forgot Password?

New to Parikshacorner.com?
Register Here


Current Affairs: 19 Aug 25

19 August 2025 : Current Affairs Notes 

1. विश्व ह्यूमनॉइड रोबोट गेम्स – बीजिंग
•आयोजन: चीन की राजधानी बीजिंग
•विशेषता: यह विश्व का पहला मानवरूपी रोबोट गेम्स था।
•महत्व: AI और रोबोटिक्स टेक्नोलॉजी में चीन की प्रगति को दर्शाता है।

2. रूस का "वेनरा-डी" (Venera-D) शुक्र मिशन
•घोषणा: रूस ने 2036 तक लॉन्च करने की योजना बनाई।
•उद्देश्य: शुक्र ग्रह का अध्ययन और वातावरण का विश्लेषण।
•महत्व: अंतरिक्ष अन्वेषण में रूस की बड़ी पहल।

3. दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा – AI इमिग्रेशन कॉरिडोर
•लॉन्च: विश्व का पहला AI-संचालित immigration corridor।
•स्थान: दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा।
•महत्व: तेज़, सुरक्षित और तकनीक-आधारित इमीग्रेशन प्रक्रिया।

4. भारतीय गोताखोरी दल का रिकॉर्ड (Deep Ocean Mission)
•सहयोग: फ्रांस के साथ मिलकर।
•उपलब्धि: 5002 मीटर गहराई तक गोता लगाकर अटलांटिक महासागर में अब तक का सबसे गहरा मानवयुक्त गोता।
•महत्व: समुद्री अनुसंधान व गहरे जल संसाधनों के अध्ययन में भारत की उपलब्धि।

5. जेनेवा – प्लास्टिक संधि वार्ता (INC-5.2)
•आयोजन: 11–14 अगस्त 2025, जेनेवा (Palais des Nations)।
•उद्देश्य: वैश्विक प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने हेतु Global Plastic Treaty।
•परिणाम: किसी समझौते पर सहमति नहीं बन सकी।

6. राष्ट्रीय डीप वॉटर एक्सप्लोरेशन मिशन – "समुद्र मंथन"
•पहल: भारत सरकार।
•उद्देश्य: गहरे समुद्र में खनिज, जैव विविधता व संसाधनों की खोज।
•महत्व: ब्लू इकॉनमी और समुद्री विज्ञान अनुसंधान को बढ़ावा।

7. NDA का उपराष्ट्रपति उम्मीदवार
•नाम: चंद्रपुरम पोनुसामी राधाकृष्णन (महाराष्ट्र के राज्यपाल)।
•घोषणा: एनडीए की ओर से उपराष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवार।

8. फॉक्सकॉन – iPhone 17 उत्पादन
•स्थान: देवणहल्ली (बेंगलुरु), भारत।
•महत्व: चीन के बाहर फॉक्सकॉन का दूसरा सबसे बड़ा यूनिट।
•उत्पादन: iPhone 17 का उत्पादन शुरू।
•प्रभाव: भारत की इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्षमता में वृद्धि।

9. IBM India Client Experience Center – क्वांटम कंप्यूटिंग
•उद्घाटन: मुंबई में।
•उद्देश्य: क्वांटम कंप्यूटिंग को समर्थन व क्लाइंट्स के लिए रिसर्च-डेवलपमेंट।
•महत्व: भारत में क्वांटम तकनीक को प्रोत्साहन।

10. ताटो-II जलविद्युत परियोजना – अरुणाचल प्रदेश
•स्वीकृति: आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति।
•स्थान: शि-योमी जिला, अरुणाचल प्रदेश।
•क्षमता: 700 मेगावॉट (अनुमानित)।
•महत्व: पूर्वोत्तर में ऊर्जा उत्पादन और विकास।

11. "माउली" – महिला संचालित फूड हब
•उद्घाटन: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल द्वारा, मुंबई।
•विशेषता: भारत का पहला पूर्णत: महिलाओं द्वारा संचालित स्वच्छ स्ट्रीट फूड हब।
•महत्व: महिला सशक्तिकरण और उद्यमिता को बढ़ावा।

12.12वां पुरुष एशिया कप हॉकी 2025
•अनावरण: लोगो, शुभंकर और ट्रॉफी – CM नीतीश कुमार।
•मेजबानी: पहली बार बिहार।
•स्थान: राजगीर अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, राजगीर (बिहार)।
•समय: 29 अगस्त – 7 सितम्बर 2025।
•शुभंकर: "चाँद" (राष्ट्रीय पशु बाघ से प्रेरित) – साहस, चपलता व कौशल का प्रतीक।

13.विश्व मानवतावादी दिवस 2025
•तारीख: प्रतिवर्ष 19 अगस्त।
•थीम (2025): वैश्विक एकजुटता को मजबूत करना और स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाना।
•उद्देश्य: मानवीय कार्यकर्ताओं के सम्मान व उनके बलिदान को स्मरण करना।
•19 अगस्त 2003 – बगदाद (इराक) UN HQ पर हमला → 22 मानवीय कर्मियों की मृत्यु।
•2008 – UN महासभा ने 19 अगस्त को आधिकारिक रूप से "विश्व मानवतावादी दिवस" घोषित किया।
•2009 – पहली बार मनाया गयाl

? Current Affairs MCQs

1. हाल ही में विश्व का पहला World Humanoid Robot Games कहाँ आयोजित हुआ?
(a) टोक्यो
(b) बीजिंग
(c) सियोल
(d) दुबई
उत्तर: (b) बीजिंग

2. रूस का "Venera-D Venus Mission" किस ग्रह के अध्ययन हेतु प्रस्तावित है?
(a) मंगल
(b) बुध
(c) शुक्र
(d) बृहस्पति
 उत्तर: (c) शुक्र

3. विश्व का पहला AI-संचालित Immigration Corridor किस हवाई अड्डे पर शुरू किया गया?
(a) हीथ्रो एयरपोर्ट
(b) दुबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट
(c) सिंगापुर एयरपोर्ट
(d) हांगकांग एयरपोर्ट
उत्तर: (b) दुबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट

4. भारतीय दल ने फ्रांस के सहयोग से हाल ही में 5002 मीटर गहराई तक गोता लगाया। यह मिशन किससे जुड़ा है?
(a) गगनयान
(b) डीप ओशन मिशन
(c) समुद्र मंथन
(d) ब्लू होल प्रोजेक्ट
उत्तर: (b) डीप ओशन मिशन

5. "INC-5.2" सम्मेलन किस विषय से संबंधित था?
(a) जलवायु परिवर्तन
(b) अंतरिक्ष अनुसंधान
(c) प्लास्टिक प्रदूषण
(d) आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
उत्तर: (c) प्लास्टिक प्रदूषण

6. भारत सरकार का राष्ट्रीय गहरे जल अन्वेषण मिशन कौन-सा है?
(a) गगनयान
(b) चंद्रयान-3
(c) समुद्र मंथन
(d) ब्लू मिशन
उत्तर: (c) समुद्र मंथन

7. एनडीए ने उपराष्ट्रपति चुनाव हेतु किसे उम्मीदवार घोषित किया है?
(a) जगदीप धनखड़
(b) सी.पी. राधाकृष्णन
(c) पीयूष गोयल
(d) अरुण सिंह
उत्तर: (b) सी.पी. राधाकृष्णन

8. फॉक्सकॉन की भारत में दूसरी सबसे बड़ी इकाई कहाँ स्थित है?
(a) पुणे
(b) देवनहल्ली, बेंगलुरु
(c) चेन्नई
(d) हैदराबाद
उत्तर: (b) देवनहल्ली, बेंगलुरु

9. IBM India Client Experience Center का उद्घाटन कहाँ हुआ?
(a) बेंगलुरु
(b) मुंबई
(c) पुणे
(d) हैदराबाद
उत्तर: (b) मुंबई

10. ताटो-II जलविद्युत परियोजना किस राज्य में स्थित है?
(a) अरुणाचल प्रदेश
(b) सिक्किम
(c) मिजोरम
(d) नागालैंड
उत्तर: (a) अरुणाचल प्रदेश

11. भारत का पहला पूर्णत: महिला संचालित स्ट्रीट फूड हब "माउली" कहाँ स्थित है?
(a) दिल्ली
(b) चेन्नई
(c) मुंबई
(d) अहमदाबाद
उत्तर: (c) मुंबई

कथन-कारण आधारित प्रश्न

12.कथन (A): भारत सरकार ने "समुद्र मंथन मिशन" शुरू करने की घोषणा की।
कारण (R): यह गहरे समुद्री संसाधनों और खनिजों की खोज हेतु है।
(a) A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या है।
(b) A और R दोनों सही हैं परंतु R, A की व्याख्या नहीं है।
(c) केवल A सही है।
(d) केवल R सही है।
 उत्तर: (a)

13.कथन (A): भारत का पहला AI आधारित Immigration Corridor मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू किया गया।
कारण (R): भारत AI-आधारित इमिग्रेशन टेक्नोलॉजी में अग्रणी है।
(a) A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या है।
(b) A और R दोनों सही हैं परंतु R, A की व्याख्या नहीं है।
(c) केवल A सही है।
(d) केवल R सही है।
उत्तर: ©

14.कथन (A): फॉक्सकॉन की बेंगलुरु इकाई में iPhone 17 का उत्पादन शुरू हुआ।
कारण (R): भारत विश्व का सबसे बड़ा मोबाइल उपभोक्ता बाजार है।
(a) A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या है।
(b) A और R दोनों सही हैं परंतु R, A की व्याख्या नहीं है।
(c) केवल A सही है।
(d) केवल R सही है।
उत्तर: (a)

15.कथन (A): ताटो-II जलविद्युत परियोजना को अरुणाचल प्रदेश में मंजूरी दी गई।
कारण (R): यह पूर्वोत्तर भारत में ऊर्जा आत्मनिर्भरता बढ़ाने की पहल है।
(a) A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या है।
(b) A और R दोनों सही हैं परंतु R, A की व्याख्या नहीं है।
(c) केवल A सही है।
(d) केवल R सही है।
 उत्तर: (a)

16.12वें पुरुष एशिया कप हॉकी 2025 का शुभंकर "चाँद" किससे प्रेरित है?
(a) हाथी
(b) शेर
(c) बाघ
(d) घोड़ा
उत्तर: (c) बाघ

17. विश्व मानवतावादी दिवस 2025 की थीम क्या है?
(a) एक मानवता, एक भविष्य
(b) वैश्विक एकजुटता को मजबूत करना और स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाना
(c) मानवता की रक्षा – मानव का कर्तव्य
(d) सहयोग और शांति
उत्तर: (b)

18. विश्व मानवतावादी दिवस की घोषणा संयुक्त राष्ट्र महासभा ने किस वर्ष की थी?
(a) 2003
(b) 2005
(c) 2008
(d) 2009
 उत्तर: (c) 2008